
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई नगर/ निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने आज निगम कार्यालय का कार्यालयीन समय समाप्त होने के ठीक पहले सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्टेनो कक्ष से शुरूआत की। उपायुक्त कक्ष, संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर, राजस्व विभाग, जन्म मृत्यु एवं लोक सेवा गारंटी के कार्यों के लिए स्थापित काउंटर, भवन अनुज्ञा विभाग, अभियंता कक्ष, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, सचिवालय, राजस्व विभाग, लेखा विभाग, कंप्यूटर शाखा, स्थापना विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं भवन संधारण सहित तमाम विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की।
इस दौरान राजस्व विभाग में पदस्थ अनिल सिंह, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नशरूनिशा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पदस्थ ज्योति सिंह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर शीबा रॉबर्ट, नलनी तनेजा, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल बोरकर अनुपस्थित पाए गए। उन्हें आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक अनिवार्य रूप से ड्यूटी करें। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुनील अग्रहरि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal