Breaking News

विधायक ने महापौर और कमिश्नर के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की : लगातार मॉनिटरिंग और टीम वर्क के साथ शहर का विकास करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के साथ आज शहर के विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। सर्किट हाउस में हुई बैठक में विधायक ने कहा कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन टीम वर्क के साथ किया जाए। वोरा ने बारी -बारी से सभी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए तेजी से काम कराने के निर्देश दिये।

वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि वे खुद हर विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें। योजनाबद्ध ढंग से शहर का सुनियोजित विकास कराएं। वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुविधाएं देने के लिए तैयार है। नगर निगम की कार्यशैली ऐसी हो कि धरातल पर कांम दिखना चाहिए। आम जनता को सभी जरूरी सुविधाएं मिलना चाहिए।

विधायक ने कहा कि ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना के लिए ब्याज मद की राशि का उपयोग करने की स्वीकृति शीघ्र मिलने वाली है। योजना 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि ब्याज निधि से 10 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव भी तत्काल तैयार किया जाए। इसके अलावा दर्जन भर तालाबों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिये।

बैठक में शंकर नाला सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने बताया कि शहर के बीच आने वाले शंकर नाला के हिस्से का सुदृढ़ीकरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। दुर्गा मंदिर चौक के आसपास नाले के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। इन्हें हटाने के बाद बचा काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर के आउटर में नाला सुदृढ़ीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शनीचरी बाजार, गंजमंडी, नल घर आदि स्थानों पर जमीन संबंधी हस्तांतरण का काम एक माह के भीतर पूरा कराने कहा। इंदिरा मार्केट की जर्जर हालत सुधारने और सौंदर्यीकरण करने नगरीय प्रशासन मंत्री से 2 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। इसका प्लान तैयार करने कहा गया। वोरा ने कहा कि शहर का समग्र विकास करने तेजी से कार्य कराए जाने चाहिए।

Check Also

यूपी की वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब : योगी आदित्यनाथ

एसआईआर को लेकर अब भाजपा के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक योगी आदित्यनाथ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!