Breaking News

संभागायुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण : 8 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित : शोकाज नोटिस जारी

  • संभागायुक्त ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग के संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज संभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सबसे पहले सहायक संचालक शिक्षा कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुल 6 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियों में सहायक संचालक कल्पना स्वामी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, लेखापाल महेंद्र कुमार चंद्राकर, लेखापाल अरुण कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड 3 खिलावन दास साहू, सहायक ग्रेड 3 परमानंद ठाकुर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उपस्थित सभी कर्मचारियों को कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। कावरे द्वारा कार्यालय में अधिकारी/कर्मचारियों के टेबल पर आवश्यक रूप से नेमप्लेट रखने के निर्देश दिये गये।

संभागायुक्त एमडी कावरे द्वारा जल संसाधन विभाग के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता समीर जॉर्ज के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नराजगी जताई गई और अनुपस्थित कर्मचारियों आर एस वर्मा मानचित्रकार, इंदु अग्रवाल कनिष्ठ सहायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। जल संसाधन विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान टेबल व आलमारी के ऊपर अव्यवस्थित रूप से रखे हुए फाइलों को रिकार्ड रूम में रखने के निर्देश दिए गए और सभी कर्मचारी के टेबल पर नेमप्लेट आवश्यक रूप से रखने के निर्देश दिए गए।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!