Breaking News

अवैध होर्डिंग हटाने दूसरे दिन भी चला अभियान

  • निगम की सख्ती का हुआ असर : खुद कटर से कटवा रहे होर्डिंग

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्गं/ नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर बुधवार को निगम अमले ने जी.ई. रोड बीआईटी कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे बड़े अवैध होर्डिंग्स को जेसीबी से तोड़ दिया। नगर निगम की सख्ती के बाद विज्ञापन एजेंसियों के संचालक खुद कटर के माध्यम से अपने होर्डिंग्स कटवाकर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि निगमायुक्त के निर्देश पर शहर में बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई चल रही है। नगर निगम के बाजार विभाग, राजस्व विभाग, अतिक्रमण दस्ता व उड़नदस्ता की टीम ने आज कार्रवाई के दूसरे दिन भी जीई रोड बीआईटी कॉलेज के सामने होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की। इस मौके पर अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता अधिकारी शिव शर्मा, सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, भुवन दास साहू, दीपक निषाद, राजेश दग्गर, मन्नी मन्हारे के अलावा विभागीय अमला मौजूद रहा।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!