
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रदेश स्तरीय अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट हेतू जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आगामी सत्र के लिए सीनियर खिलाडियों का चयन स्पर्धा 12 फ़रवरी को सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से फिजिकल टेस्ट, 12 बजे से फील्डिंग टेस्ट और दोपहर 2 से 4 बजे तक बैटिंग, बोलिंग व कीपिंग टेस्ट चयनकर्ताओं द्वारा लिया जाएगा।
खिलाडियों का चयन क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल, फिजिकल टेस्ट के आधार पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में लिया जाएगा। ट्रायल्स से 25 संभावित खिलाडियों का चयन किया जाएगा।
ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाडियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, डिजिटल व् मैन्युअल जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वीं व 12 वीं और विगत 5 वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड व् 2 नवीन पासपोर्ट कलर फोटो व क्रिकेट गणवेश व् किट के साथ ट्रायल्स में उपस्थित होना होगा | चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा मार्च 2022 में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग जिला की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal