Breaking News

गर्मी के दौरान पानी सप्लाई की पुख्ता व्यवस्था करने महापौर ने अफसरों को दिये निर्देश : पानी की बर्बादी रोकने सभी उपाय करने कहा

  • महापौर नीरज पाल ने ली जल कार्य विभाग की बैठक
  • अमृत मिशन के प्लान के मुताबिक हो सारे कार्य, गर्मी के दिनों में न हो पेयजल संकट, अभी से पूरी कर लें तैयारी 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ महापौर नीरज पाल ने आज जल कार्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की बर्बादी रोकने और गर्मी के मौसम में पानी सप्लाई में दिक्कत न होने देने सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये। महापौर नीरज पाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में शहर के वार्डों में पेयजल संकट की स्थिति न बनने देने के लिए आवश्यक इंतजाम किये जाने चाहिए।

महापौर ने अमृत मिशन के प्लान के तहत सारे कार्य पूरे करने और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने कहा। टैंकर मुक्त शहर बनाने की दिशा में कार्य करने और जल की बर्बादी रोकने पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिये। महापौर ने इंटरकनेक्शन कार्य की स्थिति की समीक्षा भी की। अमृत मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाइपलाइन के कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या जिन वार्डों में होती है, वहां अभी से पर्याप्त पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की तैयारियां निगम अफसर शुरू कर दें। निगम क्षेत्र में सभी पावर पंप और हैंडपंप जैसे पेयजल के संसाधन बिगड़ी हालत में न रहें। अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से अंतिम छोर के व्यक्ति को पानी मिल रहा है या नहीं, इसका फील्ड स्तर पर निरीक्षण कर विकल्प के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिये।

महापौर ने सार्वजनिक नलों में पानी की बर्बादी रोकने टोटी लगाने सहित अन्य आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश भी दिये गए। महापौर नीरज पाल ने निगम के हर वार्ड में पेयजल की स्थिति और अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से मांगी है। महापौर ने कहा कि शहर को शुद्ध पेयजल मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धलेंद्र, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, उप अभियंता अर्पित बंजारे मौजूद रहे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!