Breaking News

शिवनाथ नदी मुक्तिधाम और घाट का कायाकल्प करने खर्च होंगे 35 लाख : विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ शिवनाथ नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम और नदी तट पर घाट का कायाकल्प करने 35 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुक्तिधाम व घाट निर्माण शुरू करने से पहले आज भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान सभापति राजेश यादव, पार्षद इंद्राणी कुलेश्वर साहू, मनीष साहू, कमल देवांगन, एल्डरमेन राजेश शर्मा उपस्थित थे।

मुक्तिधाम में शवदाह करने 6 जगहों पर स्टैंड तैयार करने पर 15 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। इसके अलावा रंग-रोगन और चेकर टाईल्स व मरम्मत कार्य किये जाएंगे। मुक्तिधाम के ऊपर नया शेड लगाया जाएगा। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कल से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य होने पर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा शिवनाथ तट पर सुंदर घाट का निर्माण भी किया जाएगा। तट पर लोगों के लिए बैठने की शानदार बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, पूर्व पार्षद राजकुमार साहू, विकास यादव, मतिम शेख के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!