
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्गं/ भवन निर्माण सामग्री या मलबा सड़क पर रखने पर अब सीधी कार्रवाई होगी। निर्माण सामग्री या मलबा को जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। आज वार्ड 32 किल्ला मंदिर वार्ड, तमेरपारा में नगर निगम की टीम ने मलबा उठवाया। भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने या मलबा फेंकने वालों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों को सौंप दी गई है।
निगम अफसरों ने बताया कि मकान या भवन का हिस्सा तोड़ने पर अक्सर लोग मलबा सड़क पर डाल देते हैं। मकान बनाने के लिए भी भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर रखा जाता है। सड़क को अपनी प्रापर्टी समझने वालों के लिए निगम ने गाइडलाइन जारी की है। अब सड़क पर मलबा या भवन निर्माण सामग्री मिलने पर शुल्क वसूला जाए। सामग्री जब्त की जाएगी।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि सड़क पर रखे गए मलबे और भवन निर्माण सामग्री के लिए नियम बना दिया गया है। जब्त की गई निर्माण सामग्री को रखने के लिए गोशाला के पास स्थान चिन्हित किया गया है। जुर्माना अदा कर सामग्री को संबंधित व्यक्ति ले जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal