द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बलौदाबाजार के कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर आज जिलें के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर डोमन सिंह ने खुद झाड़ू लगाने लगे। स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने पूरे परिसर में स्थित सभी विभागों के एक-एक कक्ष का अवलोकन किया और स्वच्छता के साथ ही रखरखाव के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान दो विभागों के कार्यालय न खुलने पर तत्काल जिला अधिकारी को फोन कर सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई करने के निर्देश दिए गए। आज सफाई अभियान में सहयोग करते हुए कैंटीन संचालक द्वारा पीछे लॉन की तरफ भी सफाई की गई। सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने सुबह से ही अपने अपने कार्यालय में विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालय स्थितअन्य शासकीय कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया।

सभी का फोटो,वीडियो एक विशेष ग्रुप के माध्यम से शेयर किया गया। जिला कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, नरेंद्र बंजारा, श्यामा पटेल, जिला खनिज अधिकारी एम चन्द्रशेखर, डीपीओ एल आर कच्छप, सहायक आयुक्त आशीष बेनर्जी, जिला रजिस्ट्रार आशु अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर ने प्रत्येक दूसरे और तीसरे शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।