द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्‍शन के पहले दिन 75 खिलाड़ी सोल्ड हुए और 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। भारतीय खिलाड़ियों का आज जलवा दिखा। अभी तक की बोली में इशान किशन सबसे महंगे 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। नीलामी में सबसे पहले आज शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।

इशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर को भी केकेआर ने आज 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों को आज के दिन अच्छी रकम मिली है। पांच भारतीय पेसर्स 10 करोड़ या उससे अधिक की कीमत पर बिके हैं।आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। आवेश खान को 10 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा।

पहले दिन की नीलामी खत्म

पहले दिन की नीलामी खत्म हो चुकी है। आज 10 टीमों ने मिलकर 74 खिलाड़ियों को खरीदा। दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले दिन 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। इनमें सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, शाकिब अल हसन प्रमुख खिलाड़ी रहे। 10 करोड़ से ज्यादा राशि में खरीदे गए खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़/दिल्ली), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़/बैंगलोर), निकोलस पूरन (10.75 करोड़/हैदराबाद) और हर्षल पटेल (10.75 करोड़/बैंगलोर) भी शामिल हैं। अब रविवार को दिन में 12 बजे से ऑक्शन शुरू होगा।