
- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश
- अहिवारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रमुख निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / एसीसी चौक से नंदिनी जाने वाली सड़क का काम शुरू हो चुका है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके जीर्णाेद्धार की घोषणा की थी। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद हजारों नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसीसी चौक से नंदिनी रोड तक विभिन्न साइट पर इसका काम देखा। उन्होंने सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और समय पर करने के निर्देश दिये। 78 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार और एसडीएम बृजेश क्षत्रिय उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहे।
तालाबों की नगरी के रूप में चर्चित धमधा के तालाबों का संरक्षण भी होगा। ऐतिहासिक रूप से यहां 126 तालाब बताए जाते हैं। फिलहाल 26 तालाबों का अस्तित्व ही बचा हुआ है। कलेक्टर ने इनका संरक्षण करने के लिए सीमांकन के निर्देश भी दिये हैं।
कलेक्टर ने अहिवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। धमधा की तरह अहिवारा के अस्पताल को भी हाईटेक किया जा रहा है। यहां 10 आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। ओपीडी, फिजियोथैरेपी आदि वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। एनआरसी को भी बच्चों की सुविधा के मुताबिक हाइटेक किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि यहां सीनियर डाक्टर्स काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्था बेहतर रखने और मरीजों की इलाज की मानिटरिंग करने कहा। अहिवारा में बनाई जा रही पुष्पवाटिका का निरीक्षण भी किया। यहां व्यवसायिक कॉम्पलेक्स भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने पौनी पसारी योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal