Breaking News

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत : लाल किला हिंसा मामले में थे आरोपी

फाइल फोटो – गर्ल फ्रेंड रीना राय के साथ दीप सिद्धू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

सोनीपत। किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत की खबर के बाद उनके करीबी और परिवारजन सकते में हैं। मंगलवार 15 फरवरी को जब दीप दिल्ली से वापस पंजाब लौट रहे थे तभी उनकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इस भयंकर एक्सीडेंट में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय भी उनके साथ थी। हादसे के बाद से रीना भी सदमे में थी। थोड़ा संभलने के बाद अब रीना ने बताया कि दीप को नींद की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ।

रीना के बयान के अनुसार वे और दीप सिद्धू गुरुग्राम से भठिंडा की तरफ जा रहे थे। दीप खुद स्कॉर्पियो चला रहे थे।  दीप को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हो गया। ट्रक से टक्कर के बाद कार तकरीबन 20 से 30 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। कार के आगे का हिस्सा पिचक गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद मुझे समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है? दीप को लहूलुहान देखकर रीना अपने आप को संभाल ही नहीं सकी। यह हादसा करीब रात साढे नौ बजे के आस पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ।

खड़ा नहीं था ट्रक, पूरी रफ्तार से दौड़ रहा था : पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस का कहना है कि 22 चक्का ट्रक से हादसा हुआ है, वह रोड पर खड़ा नहीं था, बल्कि रफ्तार में था। शुरुआत में यही बताया जा रहा था कि दीप ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद ड्राइवर फरार हो गया। दीप सिद्धू और रीना राय को पुलिस खरखौदा के स्थानीय सीएचसी में लेकर पहुंची। रीना की हालत अब खतरे से बाहर है और पुलिस उनका बयान नोट कर चुकी है।

Check Also

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सीएम साय को लिखा आत्मीय पत्र : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और जनजीवन से अपने गहरे जुड़ाव को किया याद, सरगुजा से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!