द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों के 19 हजार 296 प्रकरणों में 96 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। कोविड से हुई मृत्यु के कारण रायपुर जिले में सर्वाधिक 14 करोड़ 72 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। दुर्ग जिले में 14 करोड़ 67 लाख रुपए, बिलासपुर जिले में 7 करोड़ 81 लाख रुपए, रायगढ़ जिले में 6 करोड़ 59 लाख रुपए, राजनांदगांव जिले में 6 करोड़ 64 लाख रुपए का भुगतान परिजनों को किया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों से 22 हजार 310 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 19 हजार 462 पात्र पाए गए। पात्र प्रकरणों में 19 हजार 296 आवेदकों को भुगतान किया जा चुका है। कोविड मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण पर शासन की ओर से निर्धारित राशि 50-50 हजार रुपए भुगतान किया जा रहा है। अन्य प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बाद भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। जैसे-जैसे परिजनों के आवेदन प्राप्त हो रहे है, उनकी जांच कर उन्हें भुगतान किया जाएगा।
रायपुर जिले से 2944 प्रकरणों पर 14.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। बलौदाबाजार जिले से 1030 प्रकरणों पर 5.15 करोड़ रुपए, गरियाबंद जिले से 227 प्रकरणों पर 1.13 करोड़ रुपए, धमतरी जिले में 692 प्रकरणों में 3.46 करोड़ रुपए, महासमुंद जिले से 766 प्रकरणों पर 3.83 करोड़ रुपए, बिलासपुर जिले से 1563 प्रकरणों पर 7.81 करोड़ रुपए, मुंगेली जिले से 386 प्रकरणों पर 1.93 करोड़ रुपए, कोरबा जिले से 907 प्रकरणों पर 4.53 करोड़ रुपए, जांजगीर-चांपा जिले से 1130 प्रकरणों पर 5.65 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले से 1318 प्रकरणों पर 6.59 करोड़ रुपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले से 189 प्रकरणों पर 94.5 लाख रुपए प्रकरणों का परीक्षण कर भुगतान की कार्रवाई की गई हैं।
इसी प्रकार बस्तर जिले से 271 प्रकरणों पर 1.35 करोड़ रुपए, कोण्डागांव जिले से 104 प्रकरणों पर 52 लाख रुपए, कांकेर जिले से 345 प्रकरणों पर 1.72 करोड़ रुपए दंतेवाड़ा जिले से 86 प्रकरणों पर 43 लाख रुपए, सुकमा जिले से 31 प्रकरणों पर 15.5 लाख रुपए, नारायणपुर जिले से 21 प्रकरणों पर 10.5 लाख रुपए, बीजापुर जिले से 72 प्रकरणों पर 36 लाख रुपए, सरगुजा जिले से 224 प्रकरणों पर 1.12 करोड़ रुपए, सूरजपुर जिले से 243 प्रकरणों पर 1.21 करोड़ रुपए, बलरामपुर जिले से 136 प्रकरणों पर 68 लाख रुपए, कोरिया जिले से 261 प्रकरणों पर 1.30 करोड़ रुपए, जशपुर जिले से 321 प्रकरणों पर 1.60 करोड़ रुपए, दुर्ग जिले से 2934 प्रकरणों पर 14.67 करोड़ रुपए, राजनांदगांव जिले से 1328 प्रकरणों पर 6.64 करोड़ रुपए, बालोद जिले से 758 प्रकरणों पर 3.79 करोड़ रुपए, बेमेतरा जिले से 729 प्रकरणों पर 3.64 करोड़ रुपए, कबीरधाम जिले से 280 प्रकरणों पर 1.40 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।