द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री से बात की थी।

केंद्रीय विदेश मंत्री ने बताया कि छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाल कर हवाई मार्ग से वापस लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बच्चे भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी चिंता है कि बच्चों की जल्द से जल्द वापसी हो।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal