द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। 27 फरवरी से आज 2 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 39 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गई। इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट भी दिया गया है।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाए गए सहायता केन्द्र में 22 फरवरी से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 134 छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से लगातार सतत् संपर्क बना हुआ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal