Breaking News

राजधानी में 5 से 8 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीटीआई ग्राउंड में 5 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मड़ई में राज्य की स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 7 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास  मंत्री अनिला भेंड़िया शामिल होंगी। 8 मार्च को सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। 

Check Also

छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर अकबर का बड़ा खुलासा

एसआईआर की प्रक्रिया में चार गुना वोटरों के नाम हटाए गए   THE CG NEWS  रायपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!