- कचरे के री-यूज और नारी शक्ति के हुनर को पहचान दिलाता है ये मॉडल
- कबाड़ में पड़ी जीप को नया रंग रूप देकर तैयार की गई है विंडो
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के नेशनल कान्क्लेव में आज दुर्ग नगर निगम के नवाचार “विंडो” को भरपूर सराहना मिली। कान्क्लेव गार्बेज फ्री सिटी व स्वच्छता समारोह का आयोजन रायपुर के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में किया गया, जिसमें पूरे देश से 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वेस्ट टू बेस्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें नगर निगम दुर्ग द्वारा निर्मित विंडो के अवलोकन के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, भारत सरकार के सेक्रेटरी, छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी और नगरीय प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों ने इसकी सराहना की।

दरअसल, नगर निगम के कर्मशाला में कबाड़ हो रहे वाहन को रिपेयर करते हए नया रूप रंग दिया गया है, जिसे विंडो WINDOW (wasteproduct in durg on wheels) का नाम दिया गया है। इस वाहन का उपयोग स्व सहायता समूहों द्वारा वेस्ट सामग्री से तैयार किये गए सामान की बिक्री की जा रही है। कान्क्लेव के दौरान दुर्ग नगर निगम के इस नवाचार की ताऱीफ की गई।

नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन के सेक्रेटरी मनोज जोशी, छत्तीसगढ़ के चीफ़ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, छत्तीसगढ़ अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेवलपमेंट की सेक्रेटरी अलरमेलमंगई डी., जॉइंट सेक्रेटरी रूपा मिश्रा, छत्तीसगढ़ सूडा के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर सौमिल रंजन चौबे की मौजूदगी में इस नवाचार की जमकर तारीफ हुई। प्रतिनिधियों ने महिला समूह की महिलाओं से कचरे से सामग्री तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ अतिथियों ने फोटो भी खिंचवाई और उनके इस कार्य के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की स्वच्छ्ता दीदी किरण साहू व लक्ष्मी जांगड़े का सम्मान भी किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, एनयूएलएम के मुक्तेश कान्हा, कर्म शाला प्रभारी शोएब अली, पीआईयू शेखर वर्मा, राजू सिंह, सुरेश भारती, राहुल मोरान उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal