मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीती रात दुर्ग के धमधा नाका रेलवे ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। बता दें कि दुर्ग के धमधा नाका फ्लाईओवर में बीती रात साढ़े 12 बजे बाईक और ट्रक की भिडंत में ट्रक ड्राइवर समेत दुर्ग के तकियापारा निवासी 3 युवकों की मौत हो गई थी।