द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग में विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। शिशु संरक्षण माह विटामिन-ए अनुपूरक कार्यक्रम जिले में 4 मार्च 2022 से 8 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि शिशु संरक्षण माह अभियान के तहत जिले में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन सिरप और 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन सिरप पिलाया जाएगा।

दुर्ग जिले में 9 माह से 5 वर्ष के कुल 169946 बच्चों को विटामिन सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 6 माह से 5 वर्ष के 179946 बच्चों को आयरन सिरप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. आर. के. देवांगन, डी.एच.ओ. डॉ. सतीश मेश्रााम, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुगम सावंत, आई.डी.एस.पी. नोडल डॉ. आर. के. खण्डेलवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, शिशु रोग विशेषज्ञ आर. के. मल्होत्रा, डॉ. हेमन्त साहू डी.पी.एम. पदमाकर शिन्दे, डॉ. रश्मि भोसले, संजीव दुबे, अरुण पवार, दिलीप ठाकुर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal