Breaking News

दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी नवरात्रि : विशाल पालकी यात्रा निकलेगी : पूरे 9 दिनों तक कन्या भोज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में इस साल चैत्र नवरात्र पर्व 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मनाया जाएगा। दुर्गा मंदिर का 12 वां वार्षिक उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विशेष आयोजन किये जाएंगे। हर साल चैत्र नवरात्र पर्व पर मां दूर्गा मन्दिर का वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मंदिर समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के अशोक राठी ने बताया कि दुर्गा मंदिर, गंजपारा में हर वर्ष की भांति इस साल भी ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। नवरात्र में लगभग 400 से अधिक ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। ज्योति कलश की बुकिंग मन्दिर परिसर में 30 मार्च तक होगी। समिति के सदस्य सुरेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के दौरान रोज सुबह 9 बजे महाभिषेक किया जाएगा। इस साल कन्या भोज का आयोजन एक दिवस आयोजित न करते हुए पूरे 9 दिवस तक आयोजित किया जाएगा।

मन्दिर के 12 वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर भजन संध्या और जसगीत का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन व जस गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शहर भृमण करने माता की विशाल पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से विभिन्न प्रकार के बैन्ड बाजा, नाचा पार्टी बुलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में अशोक राठी, महेश टावरी, अजय शर्मा, मनोज भूतड़ा, राजेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, विकास राठी, नरेंद्र गुप्ता, बसन्त शर्मा, कुलेश्वर साहू, मनोज गुप्ता, राहुल शर्मा, राजू पुरोहित, राजेन्द्र शर्मा, विजय गुप्ता, ललित शर्मा, रमेश बावनकर, शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, अनिरुद्ध उपाध्याय, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, सोनल सेन, बैठक उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!