Breaking News

मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है, इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिका कुम्हारी के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट की क्षमता 6 केएलडी प्रतिदिन  (6000 किलो लीटर) है। यानी दो ट्रक फीकल स्लज का प्रतिदिन उपचार किया जा सकता है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्लांट के मुख्य घटक और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने स्क्रीन चेंबर से लेकर पॉलिशिंग पाॅन्ड की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह प्रकृति आधारित समाधान है, और उपचारित जल का उपयोग बाग-बगीचों व कृषि कार्य में किया जा सकता है। सूखे स्लज का उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्लांट ग्रेविटी आधारित प्लांट है और बिना इलेक्ट्रिसिटी के संचालित होता है। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से है। स्वस्थ मानव जीवन के लिये स्वच्छता एक अपरिहार्य आवश्यकता है। कुम्हारी के निवासियों के लिए यह प्रदेश का सबसे बड़ा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे  अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। आसपास के किसानों को  रसायन रहित खाद प्राप्त होगा। कृषक उच्च श्रेणी के खाद्यान्न और सब्जियों का उत्पादन कर सकेंगे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!