- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा में
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 20 मार्च को दोपहर 12 बजे भिलाई-3, थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री वहां बलौदाबाजार के गौरव पथ गार्डन में 12.35 बजे से 12.45 बजे तक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम और 12.50 बजे से पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज द्वारा आयोजित चौथे राज अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके बाद दोपहर 2.35 बजे से विप्र वाटिका में सर्व ब्राम्हण समाज के आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड, बलौदाबाजार से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.40 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। वे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.50 बजे रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत सेमरिया पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। वे इसके बाद शाम 4.30 बजे ग्राम सेमरिया से रायपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
