- विप्र वाटिका में आयोजित सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह में इतिहासविदों, धर्मगुरुओं और विशेषज्ञों से किया आव्हान
- पूर्व सांसद स्व. करुणा शुक्ला के नाम पर किया पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार के विप्र वाटिका में आयोजित सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित किया। सीएम ने इतिहास विदों, विशेषज्ञों और धर्मगुरुओं से आव्हान करते हुए कहा कि भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाने के लिए अनुसंधान करें। सीएम ने बलौदाबाजार पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद स्व. करुणा शुक्ला के नाम पर करने और ब्राम्हण समाज के लिए करूणा शुक्ला के नाम पर भवन निर्माण कराने की घोषणा भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
