Breaking News

31 को शाम के समय और 1 अप्रैल को दोनों टाइम नहीं खुलेंगे नल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ साइंस कॉलेज के सामने 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट परिसर में नई टंकी का निर्माण करने के बाद 31 मार्च को इसे जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 31 मार्च को सुबह के समय पानी सप्लाई के बाद यह कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद शाम के समय नल नहीं खुलेगा।  1 अप्रैल को सुबह और शाम दोनों पाली में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

निगम अफसरों ने बताया कि यह टंकी चालू होने के बाद पटरी के उस पार वार्डों में पानी की समस्या का काफी हद तक निराकरण हो जाएगा।नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने खेद व्यक्त किया है। आवश्यकता के अनुसार वार्डों में टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!