- जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग हुए पूरी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में आज दुर्ग NSUI के छात्र नेताओं ने फूलों की रंगोली सजाई। लिख दिया – थैंक यू कका।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताने का यह तरीका अपनाया गया। इस दौरान थैंकयू कका के नारे भी लगाए गए और पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया गया। दरअसल, एनएसयूआई ने जैसी आनलाइन परीक्षा कराने की मांग जोरशोर से उठाई थी जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरा कर दिया। जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग पूरी होने पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कका के प्रति जमकर आभार जताया।
आभार प्रदर्शन के दौरान अमन दुबे, प्रशांत राव, गोल्डी कोसरे, देवेश राजपुत व अन्य पदाधिकारियों ने कका जिंदाबाद के नारे भी लगाए। फटाखे फोड़ कर सभी छात्र छात्राओं व NSUI कार्यकर्ता ने खुशियां मनाई। अमन दुबे ने बताया कि लगातार छात्रों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा की मांग की जा रही थी। एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास में जाकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद राज्य सरकार ने छात्रों के हित में फैसला सुनते हुए विश्वविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के अलावा पीजी कॉलेजो की समस्त परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैंण्डेंड मोड में आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिये।
छात्र नेता सोनू साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी छात्रों के साथ खड़ी है। छात्र हित में एनएसयूआई निरंतर कार्य करते रहेगी। इस दौरान बड़ी तादाद में NSUI पदाधिकारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

