Breaking News

बहादुर कलारिन के नाम पर दिया जाएगा सम्मान : अलंकरण समारोह में किया जाएगा शामिल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • डड़सेना कलार समाज द्वारा केसरा में आयोजित महासंघ में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए और बहादुर कलारिन कालेज के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के महासंघ में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज की नायिका बहादुर कलारिन के नाम पर सम्मान आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अलंकरण समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। सम्मान के रूपरेखा के संबंध में विस्तार से प्रस्ताव देने के लिए उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसरा में समाज के आग्रह पर 25 लाख रुपए सामुदायिक भवन के लिए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये समाज द्वारा स्थापित बहादुर कलारिन महाविद्यालय के लिए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना और गौठान मॉडल को पूरे देश में अपनाया जा रहा है। झारखंड ने इसे इसी प्रारूप में स्वीकार किया है। यहाँ के गौठान को देखने देश भर से प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं। यह ग्रामीण विकास के सशक्त मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। गौठान को ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इनके उत्पादों के विक्रय के लिए सी मार्ट में व्यवस्था की जा रही है। हमारा मुख्य जोर वैल्यू एडिशन को लेकर है। हमारे वनोपज को प्रोसेस कर ब्रांड के रूप में बेचेंगे तो उसकी अच्छी आर्थिक आय हासिल कर सकेंगे।

सीएम ने कहा कि पहले कोंडागांव का तिखूर छत्तीसगढ़ में हमेशा व्रत के दौरान उपयोग होता था। अब इसकी पहचान देश भर में हो गई है। हमारे वनोपज में कमाल का स्वाद और पौष्टिक गुण हैं। हमने इनका मूल्य संवर्धन किया और अब इससे बड़ी लाभ की संभावनाएं वनोपज संग्राहकों के लिए बनी है। बोरेन्दा की बाड़ी में महिलाओं ने 12 लाख रुपए की आय हासिल की है। यह नरवा-गरुवा-घुरुवा बाड़ी योजना का कमाल है कि ग्रामीण क्षेत्र तेजी से आर्थिक विकास की दिशा में बढ़ रहे हैं। सिन्हा समाज की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज ने अपनी एकजुटता से अपने लोगों को आगे ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इस मौके पर बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को आर्थिक आय के अवसर हासिल हुए हैं। महासंघ को संघ के अध्यक्ष दीपक सिन्हा ने भी संबोधित किया। रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!