Breaking News

महिला कांग्रेस ने गुल्लक में जमा की कांग्रेस सदस्यता शुल्क की राशि : सदस्यता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया

  • कांग्रेस नेत्रियों ने विधायक को सौंपी गुल्लक में जमा सदस्यता शुल्क की राशि : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे वोरा 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर महिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यता शुल्क की राशि गुल्लक में जमा की है। महिला कांग्रेस ने कुल 8750 रुपए गुल्लक में जमा किये हैं। सदस्यता शुल्क की यह राशि 1750 मेंबर बनाने के बाद जमा हुई है। शहर महिला कांग्रेस ने कुल 70 सदस्यता बुक जमा की है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने गुल्लक में जमा राशि विधायक अरुण वोरा कौ सौंप दी। वोरा गुल्लक में जमा की गई सदस्यता शुल्क की राशि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास जमा करेंगे।

पिछले कई हफ्तों से दुर्ग शहर में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग शहर विधायक स्टेट हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गया पटेल के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने  70 सदस्यता बुक जमा किया है। इसमें दुर्ग शहर के अंतर्गत आने वाले पांचों ब्लाकों से कुल 1750 महिलाओं को कांग्रेस का सदस्य बनाया गया है।

इस अभियान में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर के अलावा पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष छाया चौधरी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष सीता टंडन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका मोडघरे, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी राजपूत, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष निरुपमा जस्सल, महामंत्री शबाना निशा रानी, अंकिता राजपूत, बिंदु सिंह राजपूत, किरण देशमुख, सचिव कुंती, भूमिका देशमुख, धनवंती निषाद, प्रीति साहू ,मंजू सोनी सक्रिय रहे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!