Breaking News

चरोदा में छठ घाट निर्माण सहित चार वार्डों में शुरू हुए सड़क-नाली निर्माण के कार्य : सबके सहयोग से होगा सर्वांगीण विकास : कोसरे

  • रेलवे कॉलोनी के शीतला व शिव मंदिर परिसर में होगी तार फेंसिंग

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई-3 / महापौर निर्मल कोसरे ने आज चरोदा वासियों को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शीतला तालाब में छठ घाट सहित चार वार्डों में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण करने भूमिपूजन किया। चरोदा रेलवे कालोनी के शीतला व शिव मंदिर परिसर में तार फेंसिंग का काम भी कराया जाएगा।

सर्वांगीण विकास का सपना साकार- निर्मल कोसरे

महापौर निर्मल कोसरे ने कुल 85.42 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ होने पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप सर्वांगीण विकास के सपने को पूरे 40 वार्डों में साकार करते हुए भिलाई – चरोदा निगम की उत्कृष्ट पहचान स्थापित की जाएगी। बजट पेश करने से पहले उन्होंने नई पहल करते हुए शहर के विकास और जनहित के लिए सुझाव मांगा।‌ आम जनता से मिले सुझाव के अनुरूप दलगत भावना से ऊपर उठकर भिलाई – चरोदा में विकास की गति को तेज किया जाएगा।

यहां शुरू हुए विकास कार्य

महापौर निर्मल कोसरे ने चरोदा के वार्ड क्रमांक 28 जोन वन, वार्ड 27 प्रगति नगर, वार्ड 26 इंदिरा नगर और वार्ड 25 पंचशील नगर पश्चिम में 85.42 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को शुरू कराया। वार्ड 28 जोन वन रेलवे कालोनी में शीतला मंदिर तालाब में 7 लाख रुपए की लागत से छठ घाट निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसी वार्ड में शीतला मंदिर और शिव मंदिर परिसर में क्रमशः 5 – 5 लाख रुपए से होने वाले तार फेंसिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। दोनों मंदिर परिसर में तार फेंसिंग हो जाने के बाद उद्यान विकसित किया जाएगा।

इसके अलावा महापौर ने वार्ड 27 प्रगति नगर में 24 लाख के लागत से आरसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 26 इंदिरा नगर में 7 लाख रुपए से नाली व आरसीसी सड़क और समता कालोनी में 26 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण, वार्ड 25 पंचशील नगर पश्चिम नवीन नगर में 18.30 लाख रुपए के लागत से नाली और एकता कालोनी में 19.42 लाख रुपए के लागत से आरसीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एम. जॉनी, पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, डी. शोभारानी, एस. वेंकट रमना, पूर्व पार्षद डी. वेंकट, भिलाई – चरोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, बाबूराव, एम. डोरा असफाक अहमद सहित संबंधित वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता और संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!