Breaking News

दवा कारोबारी के घर पर घुसे आधा दर्जन डकैत : बंधक बनाकर लाखों की डकैती

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कल देर रात राजधानी के साईं वाटिका कालोनी में एक दवा कारोबारी दिनेश साहू और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने 10 लाख से अधिक के जेवर लूट लिये। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच – पड़ताल में जुटे हैं।

दवा कारोबारी दिनेश कुमार साहू रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में पत्‍नी और एक बेटे के साथ रहते हैं। रविवार देर रात तीन बजे के आसपास उनके मकान में करीब आधा दर्जन डकैत घुसे। दवा कारोबारी दिनेश साहू और उसकी पत्नी को बंधक बनाने के बाद उन्होंने घर में रखे आभूषण और नगद रकम लेकर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने सुबह टिकरापारा थाना में इस घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे सहित थाना प्रभारी व समस्त अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डकैती की घटना स्थल पर डाग स्क्वाड और फ़िंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर ली है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!