Breaking News

जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप : राज्य के तीन फेंसिंग खिलाड़ियों का चयन

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
  • दुबई में चल रही है फेंसिंग खिलाड़ी जूनियर वर्ल्ड चौम्पियनशिप
  • भारतीय टीम के 47 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

फेंसिंग (तलवारबाजी) जूनियर एवं कैडेट वर्ल्ड चौम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। जुनियर वर्ल्ड चौम्पियनशिप के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें सुखम निंगथौबा, के. डेनी सिंह और एस.एन. शिवा मगेश शामिल है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसियेशन के सदस्य समीर खान को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।


यूनाईटेड अरब अमीरात फेंसिंग महासंघ द्वारा जूनियर एवं कैडेट वर्ल्ड फेंसिंग चौम्पियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दुबई हमदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुबई, यू.ए.ई. में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय जूनियर एवं कैडेट बालक और बालिका फेंसिंग टीम की 47 सदस्यीय फेंसिंग टीम भेजा जा रहा है।
भारतीय जूनियर एवं कैडेट फेंसिंग टीम के टीम मैनेजर के रुप में छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में सदस्य समीर खान को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। वर्ल्ड चौम्पियनशिप में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर फेंसिंग टीम में किया गया है। खिलाड़ियों का चयन 29वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चौम्पियनशिप (बालक एवं बालिका), सोनीपत, हरियाणा में 25 से 28 दिसम्बर 2022 में व्यक्तिगत इवेन्ट में पदक प्राप्त करने पर किया गया है, जिसमें सुखम निंगथौबा (रजत पदक- फॉइल इवेन्ट), के. डेनी सिंह (कांस्य पदक- फॉइल इवेन्ट) और एस.एन. शिवा मगेश (स्वर्ण पदक- ईपी इवेन्ट) शामिल है।
छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस. भारतीदासन, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अजीत सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता, प्रिन्स भाटिया, महासचिव व भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष बशीर अहमद खान, एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ से फेंसिंग जुनियर वर्ल्ड चौम्पियनशिप के लिए चयन होने पर खशी जाहिर की है। उन्होंने  राज्य के खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर श्री समीर खान को बधाई देते हुये वर्ल्ड चौम्पियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!