Breaking News

नियमितिकरण की मांग : मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मनरेगा के अधिकार-कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर  4 अप्रैल से प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। दुर्ग में मनरेगा के अधिकारी-कर्मचारियों ने काम बंद-कलम बंद करते हुए मानस भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मनरेगा कर्मचारी महासंघ का कहना है कि अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण करने का चुनावी वादा चुनाव घोषणा पत्र में किया गया था। यह वादा आज तक पूरा नहीं किया गया है। मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों का नियमितिकरण करने और नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायक का वेतन निर्धारित करते हुए समस्त नरेगा कर्मियों पर पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की मांग को लेकर यह हड़ताल शुरू की गई है।


आंदोलन पर बैठे कर्मियों का कहना है कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में काम करते हुए जमीनी स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों का नियमितिकरण न होने के कारण उन्हें बेहद कम वेतन में काम करना पड़ रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी का कार्य भी मनरेगा कर्मचारियों द्वारा संपादित किया जा रहा है। शासन द्वारा मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों के नियमितिकरण की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। जिसके कारण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
जाए। यदि इनकी दो सूत्रिय मांग पूरी होती है तो प्रतिदिन लगभग 50 हजार ग्रामीण मजदूरो को रोजगार प्राप्त होगा एवं समय पर मजदूरी का भूगतान होगा जिसके साथ शासन की प्रमुख योजना नरवा,घुरूवा,बाड़ी को आजिविका से जोड़ने का सफल क्रियान्यवयन हो सकेगा।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!