Breaking News

रोजा रखने से सेहत को ये फायदे : कई देशों में धूम्रपान छोड़ने संस्थाएं देती हैं रोजा रखने की सलाह

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रोजा रखने से आध्यात्मिक धार्मिक फायदों के साथ ही सेहत को भी फायदा होता है। रोजे रखने वालों को रोजा के दरम्यान और रोजा के बाद भी कई तरह से स्वास्थ्य लाभ होता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में वैज्ञानिकों द्वारा किए एक अध्ययन में पाया गया है कि रमजान के दौरान प्राप्त मानसिक ध्यान मस्तिष्क-व्युत्पन्न न्यूरोट्रॉफिक कारक (brain-derived neurotrophic factor) के स्तर को बढ़ाता है। इससे शरीर अधिक मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण करता है। इसके कारण मस्तिष्क के कार्य-प्रणाली में सुधार होता है। इसी तरह, अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal gland) द्वारा उत्पादित हार्मोन कोर्टिसोल की मात्रा में एक कमी का मतलब है कि रमजान के दौरान और बाद में तनाव का स्तर बहुत कम हो जाता है। 

ब्लड शुगर कम करता है
रोजा रखने से शुगर लेवल कम हो जाता है। यानी जिन लोगों की हाई ब्लड शूगर रहती है, उनके लिए रोजा रखना काफी फायदेमंद होता है। रोजा के दौरान हम अकसर कम खाते हैं जिसके कारण इंसुलिन रजिजटेंस नहीं होता है, और शूगर मेंटेन रहती है। आपको बता दें अगर आप एक डाइबिटीज़ पेशेंट हैं तो रोजा रखने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

शरीर से बाहर होते हैं विषाक्त पदार्थ 

रमजान माह के रोजे आपके शरीर के लिए एक शानदार डिटॉक्स के रूप में कार्य करते हैं। पूरे दिन निर्जल उपवास रखने से आपके शरीर (पाचन तंत्र) को पूरे महीने डिटॉक्सीफाई करने का दुर्लभ अवसर मिल जाता है।

खजूर खाने के बेशुमार फायदे

आध्यात्मिक कारणों से रमजान के दौरान हर इफ्तार की शुरुआत में तीन खजूर खाने की पुरानी परंपरा है। रोजा के महत्वपूर्ण पहलुओं में एक है सही मात्रा में ऊर्जा प्राप्त करना और तीन खजूर में लगभग एक औंस से अधिक कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके अलावा खजूर में प्रचुर मात्रा में फाइबर भी होता है। जिसके कारण पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है। खजूर में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जो शरीर को तमाम बीमारियों से बचाते हैं.

धूम्रपान सहित बुरी आदतों पर काबू पाने में मदद मिलती है

रमजान के दौरान दिन भर आध्यात्मिक मन से उपवास रखते हैं और बुरी आदतों से बचे रहते हैं। रमजान के दौरान धूम्रपान और शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल नहीं किया जाता है। जितना ज्यादा दिन तक इनसे दूर रहते हैं, आपकी इच्छा उनसे खत्म होती जाती है। ये आध्यात्मिकता सेहत की रक्षा करती हैं। आपमें इन बुरी आदतों से लड़ने की शक्ति पैदा होती है। आप यकीन करें, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में धूम्रपान छोड़ने के लिए रोजा रखने की सलाह दी जाती है। 

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

रमजान के दौरान वजन कम होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। वजन कम होने से हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। संयुक्त अरब अमीरात में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम ने पाया है कि रोजा रखने पर लोगों के रक्त में कोलेस्ट्रॉल की कमी होती है। कम कोलेस्ट्रॉल ह्रदय को सेहतमंद बनाता है, जिसकी वजह से ह्रदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम कम होते हैं। रमजान के बाद स्वस्थ आहार का पालन करें तो कम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखना आसान हो जाता है।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!