Breaking News

निगम कमिश्नर ने शिवनाथ मुक्तिधाम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया : धीमी गति से काम होने पर ठेकेदार को नोटिस

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / डीएमएफ फण्ड से स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लेने आज निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। यहां शेड निर्माण कार्य, पेवर ब्लाॅक लगाने और रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों और  ठेकेदार को पन्द्रह दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

शिवनाथ नदी के किनारे घाट बनाने के काम के साथ-साथ व्यू पाईंट (चबुतरा) निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक अभियंता जितेन्द्र समैय्या को निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार मतीम शेख को नोटिस जारी करें। पेंडिंग कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने अल्टीमेटम भी दिया गया।

डीएमएफ फण्ड से निर्माणाधीन शिवनाथ मुक्तिधाम में नए शेड का निर्माण, पेवर ब्लाक लगने और रंग रोगन सहित पूरे मुक्तिधाम का रेनोवेशन होने से मुक्तिधाम की सुंदरता बढ़ जाएगी। घाट निर्माण कार्य और शिवनाथ नदी व्यू पाइंट चबूतरा का निर्माण होने से पूरे शिवनाथ महमरा घाट की सुंदरता देखते ही बनेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, उप अभियंता पंकज साहू और संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!