- निगरानी दल ने जब्त की राशि
- वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई की
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने विभिन्न दलों द्वारा सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम बढ़ईटोला में आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही वाहन की जांच के दौरान वाहन में 3 लाख रुपए नगद मिले। नगद राशि के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई। नगद राशि के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर प्राप्त राशि जप्त करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 6 द्वारा वन क्षेत्रपाल सुरामा प्रसाद चनाप की अगुवाई में की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal