- शिवरीनारायण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने देर रात तक उठाया लुत्फ
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मानस गायन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राम वन गमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के लोकार्पण कार्यक्रम के पहले दिन मेला स्थल में उत्साह का माहौल रहा। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर के गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। डॉ. ममता चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के राजगीत से अपने गीतों के श्रृंखला की शुरूआत की।

एक के बाद कई मनमोहक गीत गाकर उपस्थित लोगों को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में चिन्हारी नाचा पार्टी भी अपने नृत्य और संगीत से लोगों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, संस्कृति और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
