- गर्भवती महिला और बच्चों को रहना होगा ज्यादा सावधान
- मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचने जरूरी एहतियात बरतने कलेक्टर ने की अपील
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
धमतरी / प्रदूषित जल व भोजन का सेवन करने से पीलिया बीमारी फैलती है। गर्भवती महिला और बच्चों को इस बीमारी से बचने ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। पीलिया के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को भूख नहीं लगती, पीले रंग की पेशाब होती है। साथ ही सिरदर्द, उल्टी और पेट के दाहिने तरफ ऊपर की ओर दर्द होता है। कमजोरी या थकावट का अनुभव होने लगता है। आंख और त्वचा का रंग पीला हो जाता है।
इस बीमारी से बचने के लिए पानी को कम से कम 20 मिनट तक उबालने के बाद ही पीना चाहिए। 20 लीटर पीने के पानी में एक क्लोरीन गोली पीसकर डालने के 30 मिनट बाद उस पानी का उपयोग पीने के लिए करना चाहिए। खुली में रखी बासी, सड़ी-गली खाद्य सामग्रियों का सेवन नहीं करना चाहिए। शौच के बाद और भोजन से पहले हाथों को साबुन से धोना जरूरी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal