द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर द्वारा योग आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर 25, 26 और 27 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में किया जाएगा।
प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष श्रेणी में अलग अलग तीन आयु वर्गों में होगी। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग दुर्ग में प्राप्त की जा सकती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
