Breaking News

सीएम ने हैलीपेड पर बच्चों को देखा : पास बुलाकर बातें की, फोटो भी खिंचवाई

सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में सीएम का आत्मीय स्वागतद सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। यहाँ से वापसी के दौरान कोरिया के हैलीपेड पहुँचते ही उन्हें कुछ बच्चे दिखे जो मुख्यमंत्री और हैलीकॉप्टर की वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से बना रहे थे। उन बच्चों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पास बुलाया और उनसे बातें करने लगे। उन्होंने बड़ी सहजता से बच्चों से कहा कि हम साथ में सेल्फी भी लेते हैं।

 

मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता को देख बच्चे भी उत्साहित हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुखिया के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए खुलकर बातें की। यहाँ मौजूद बच्ची रिद्धिमा डे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फोटो खिंचवाई।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!