Breaking News

खैरागढ़ उपचुनाव में मतदान के अंतिम आंकड़े आए : कुल 78.39 प्रतिशत मतदान हुआ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ में हुए उपचुनाव में कुल 78.39 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। कल अनंतिम आंकड़ों के अनुसार करीब 77.88 प्रतिशत मतदान की जानकारी मिली थी। देर रात तक मतदान दलों से मिले आंकड़ों के आधार पर अब अंतिम आंकड़े जारी किये गये हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़े के अनुसार 78.39 प्रतिशत नागरिकों ने मतदान किया। इनमें 78.88 प्रतिशत पुरूष और 77.88 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!