Breaking News

22 को आएंगे सीएम : अमृत मिशन, प्रयास आवासीय विद्यालय, ट्रांजिट हास्टल, वर्किंग वुमन हॉस्टल, हमर लैब, सर्जिकल विंग जैसे बड़े कार्यों का करेंगे लोकार्पण

  • गंज मंडी में होगी सभा, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहर में किये गए कई प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को करेंगे। लोकार्पण समारोह गंज मंडी में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने गंज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, दुर्ग नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम विनय पोयाम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

32000 घरों को मिले नल कनेक्शन

नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का लोकार्पण है। 153 करोड़ रुपए की लागत से हुए इस कार्य के लोकार्पण से 32 हजार नल कनेक्शन दिये गए हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का रिनोवेशन किया गया है और पाइपलाइन विस्तारीकरण के साथ पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी किया गया है।

प्रयास आवासीय विद्यालय : राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं देगी कोचिंग सुविधा

17 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षण सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी देगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है।

हाइटेक सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का भी होगा लोकार्पण

जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बने सर्जिकल यूनिट का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसमें दस बेड आईसीयू के होंगे। हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ा काम हुआ है। इसके साथ ही हमर लैब भी 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

ट्रांजिट हास्टल की मिल सकेगी सुविधा

दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल तैयार किया गया है। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं। यहां छह स्टाफ क्वार्टर भी हैं। बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा दी गई है ताकि. आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके।

वर्किंग वूमन के लिए भी रहवासी सुविधा

कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वूमन हास्टल भी तैयार किया गया है। तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को मिलेगा नया भवन

सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र संचालित होगा। ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का संचालन होगा।

स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट

स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा होगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!