द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं। उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके बाद अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय और निजी स्कूलों में लागू होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
