Breaking News

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 9240 करोड़ रुपए की लागत से 33 सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर भारतमाला-2 में नए एनएच प्रोजेक्ट्स लेने की मंजूरी दी
  • आरओबी के लिए 7 सौ करोड़ देने की घोषणा की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर में 9240 करोड़ रुपए की लागत से 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बलौदा बाजार मार्ग को फोरलेन करने और राम वन गमन मार्ग कोरिया से सुकमा तक मार्ग को एनएच से जोड़ने की मांग की। सीएम ने कहा कि रायपुर के तेलीबांधा चौक से मैग्नोटो मॉल तक बहुत ज्यादा ट्रैफिक रहता है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण बेहद जरूरी है।   

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांगों को मंजूरी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर भारत माला- 2 में नए एनएच प्रोजेक्ट्स लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ रुपये आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज ) के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने आरओबी के लिए 2022-23 के लिए 400 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस तरह आरओबी के लिए कुल 700 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!