द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 (नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च एक्जामिनेशन) में डीएवी पब्लिक स्कूल, हुडको भिलाई की क्लास 1 की स्टूडेंट कशफ निजामी ने पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। विवेकानंद नगर, भिलाई निवासी कशफ के पिता नदीम निजामी एक निजी कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव हैं जबकि माता डॉ शाजिया इस्लाम निजामी रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में NSTSE परीक्षा में क्लास 1 से क्लास 12 के लगभग एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रत्येक राज्य से शीर्ष तीन स्कोर करने वालों को एक विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
