Breaking News

मरीन ड्राइन की अव्यवस्था देख नगरीय प्रशासन मंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी : एजेंसी को नोटिस जारी करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर मरीन ड्राइव का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने वहां की अव्यवस्था देखकर अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित एजेंसी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एक सप्ताह के भीतर हालत ठीक न करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

डॉ. डहरिया ने नाला निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य में तेजी लाने और बरसात के पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में लोग मार्निंग वॉक और ईवनिंग वॉक करने आते हैं, उन्हें होने वाली असुविधाओं को तत्काल दूर किया जाए। मुख्य मार्ग में केबल बिछाने के बाद गड्ढों को तत्काल दुरूस्त करने कहा। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, पार्षद व एमआईसी सदस्य कुकरेजा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!