Breaking News

अमरनाथ यात्रियों की निशुल्‍क स्वास्थ्य जांच होगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज जीवनदीप समिति की बैठक हुई, जिसमें अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्‍क कराने का निर्णय लिया गया। श्रद्धालुओं को काउंटर से पर्ची बनवाने के बाद कमरा नंबर 15 में डॉ चन्‍दर बाफना और डॉ. तृप्ति तिवारी से संपर्क करना होगा।

जीवनदीप समिति के सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि इसके बाद कमरा नंबर 28 में ब्लड जांच, कमरा नंबर 45 में एक्सरे, कमरा नंबर 16 में ईसीजी जांच के बाद डॉक्टर बाफना या डॉक्टर तिवारी से हस्ताक्षर कराना है। यह सभी जॉच पूरी तरह निशुल्‍क है। जीवनदीप समिति की बैठक में प्रमुख रूप से सीएमओ डॉ जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ योगेश शर्मा, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवागन, प्रशांत डोनगावकर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

राहुल शर्मा ने कहा है कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुगण जीवन दीप समिति के सदस्‍यों से सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!