Breaking News

विधायक ने सड़क किनारे रोकी कार, पेड़ की छांव तले लगाई चौपाल : समस्या सुनने के बाद एसडीएम को दिये फोन पर निर्देश

  • वोरा बोले : वार्डों में कैंप लगाकर पट्‌टा वितरण करें
  • सभी पात्र हितग्राहियों को मिले भूपेश सरकार की पट्‌टा योजना का फायदा

द सीजी न्यूज 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह गौरवपथ पर रोड के किनारे खड़े होकर नागरिकों की समस्याएं सुनी। पेड़ की छांव तले वोरा ने न सिर्फ नागरिकों के आवेदन लिए बल्कि पात्र लोगों को भूमि पट्‌टा देने की मांग सुनने के बाद एसडीएम को फोन पर निर्देश भी दिये। वोरा ने कहा कि हर वार्ड में पट्‌टा देने की मांग की जा रही है। नागरिकों की मांग के मद्देनजर हर वार्ड में कैंप लगाकर पट्‌टा वितरण किया जाए।

दरअसल, आज वार्ड 14, वार्ड 17, वार्ड 18, वार्ड 34 के कई नागरिक विधायक अरुण वोरा से मुलाकात करने  पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास जा रहे थे। उसी दौरान नागरिकों को गौरवपथ के पास कार से जा रहे वोरा दिख गए। उन्होंने वोरा को हाथ दिखाया तो वोरा ने कार रुकवा दी। सड़क किनारे नागरिकों की समस्या सुनने के बाद वोरा ने अफसरों को फोन किया और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये।

वोरा ने एसडीएम विनय पोयाम से कहा कि सबसे ज्यादा मांग पट्‌टा वितरण को लेकर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को पट्‌टा दिया जाना है। शहर के हर वार्ड में नागरिकों द्वारा पट्‌टा देने की मांग की जा रही है। वोरा ने कहा कि लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर नागरिकों की पट्‌टा की मांग का निराकरण किया जाए।

वोरा ने कहा कि पट्‌टे के लिए नागरिकों को भटकाव की स्थिति का सामना न करना पड़े। एसडीएम विनय पोयाम ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वे शीघ्र ही पट्‌टा वितरण से संबंधित सभी आवेदनों का निराकरण करेंगे। आवश्यक होने पर भूमि पट्‌टा की मांग करने वाले नागरिकों के आवेदन के आधार पर वार्डों में कैंप भी लगाए जाएंगे। सभी आवेदकों के आवेदन का निराकरण किया जाएगा।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!