Breaking News

पूरे संभाग से सिर्फ तीन दर्जन पदाधिकारियों की बैठक लेकर लौट गई प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी : पुराने सीनियर नेताओं को नहीं दी तवज्जो : नाराजगी

  • पहली बार दुर्ग आगमन के दौरान डी पुरंदेश्वरी ने खांटी नेताओं को नहीं दिया महत्व 
  • हर संभाग में सीनियर नेताओं की अलग से बैठक ले रही, लेकिन दुर्ग में नहीं दी तवज्जो 

द सीजी न्यूज 

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज पहली बार दुर्ग में संभाग स्तरीय बैठक लेने पहुंची। संभाग के 6 भाजपा जिला संगठन के कुल जमा तीन दर्जन भाजपा नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बाद भाजपा प्रभारी लौट गई। पुरंदेश्वरी ने संभाग के पुराने खांटी नेताओं के साथ न कोई संवाद किया, न अलग से बैठक लेकर संगठन पर चर्चा की। दुर्ग जिला भाजपा सहित अन्य जिलों के रीढ़ की हड्‌डी कहे जाने वाले भाजपा नेताओं  ने इस रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है।

जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के शेड्यूल में केवल गिने-चुने भाजपा नेताओं के साथ समीक्षा बैठक थी। इस पर नाराजगी जताते हुए भाजपा नेताओं ने संगठन नेताओं के समक्ष नाराजगी जताते हुए कहा कि सीनियर भाजपा नेताओं के साथ बैठक न होना दुर्भाग्यजनक है। हर संभाग में डी पुरंदेश्वरी समीक्षा बैठक के बाद सीनियर भाजपा नेताओं की अलग से बैठक लेकर संगठनात्मक चर्चा करती हैं। दुर्ग में ऐसा नहीं किया गया। केवल पदाधिकारियों की बैठक लेकर सीनियर नेताओं की उपेक्षा की गई है।

मिशन 2023 के लिए बैठक ली : सीनियर नेताओं की नाराजगी बढ़ी

डी पुरंदेश्वरी ने यहां हुई बैठक में मिशन 2023 के लिए तैयारी करने संगठन पदाधिकारियों को टिप्स दिये। खास बात ये रही कि बैठक में संभाग के दो सांसद विजय बघेल और संतोष पांडे मौजूद नहीं थे। दुर्ग संभाग की बैठक में दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, भिलाई जिला संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष, निवर्तमान सांसद व विधायक, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय सहित संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!