Breaking News

नागरिक सहकारी बैंक में स्वरोजगार के लिए हितग्राहियों को मिला लोन

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नागरिक सहकारी बैंक में स्वाभिमान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नागरिक सहकारी बैंक की आगामी कार्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को नागरिक सहकारी बैंक से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल ताम्रकार, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमल रूंगटा, संजय सिंह, कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया विंग की दुर्ग शहर अध्यक्ष निकिता मिलिन्द, नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता एनी पीटर, मीना पॉल, बिंदु राजपूत सहित नागरिक सहकारी बैंक के समस्त संचालक मंडल के सदस्यों के अलााव कांग्रेसजन और खाताधारक उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!