द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं यहाँ पर आप लोगों से मिलने आया हूं। यह जानने आया हूं कि आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है गरीब सशक्त हो। कर्जा माफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। लोगों के जेब में पैसा जा रहा है। पहले लोगों के ट्रेक्टर लोन न पटाने के कारण कंपनी द्वारा खींच लिये जाते थे, अब ऐसा नहीं है।

चौपाल में ही एक हितग्राही ने बताया कि उन्हें कर्जा माफी योजना से लाभ हुआ है। उन्होंने दो ट्रेक्टर खरीद लिया है, ट्रेक्टर किराये पर देकर 1200 रुपये प्रति घण्टा कमा रहे हैं। एक हितग्राही ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें बड़ा लाभ हुआ है, वे मकान बना रही है।

आंगनबाड़ी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी, वहां उसे जरूर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है। भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने बताया कि कर्ज माफी के फैसले के बाद उन्होंने ट्रेक्टर खरीदा है। ट्रेक्टर रोज 17 से 18 घंटा किराया पर चल रहा है।