Breaking News

विधायक, महापौर ने किया सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन : 18.78 लाख से मान होटल से मुक्तिधाम रोड तक होगा सड़क डामरीकरण

  • लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ शहर में मान हॉटल से मुक्तिधाम तक कुल 18.78 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य किया जाएगा। मंगलवार को शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के 60 वाडों में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, नाली, पानी और बिजली से जुड़े हर काम होंगे।

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसमस्या समाधान शिविर में राशन कार्ड, पट्टे,पेंशन जैसी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर मनदीप सिंह भाटिया, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष बघेल, अमित देवांगन, सतीश देवांगन, बृजलाल पटेल, राजकुमार नारायणी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, फतेह सिंह भाटिया, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, कन्या ढीमर, कौशल किशोर सिंह, ललित सोनी, रावलमल बोथरा, राजेंद्र वैष्णव, नरेंद्र ताम्रकार, बाबा सोनी, अनिल तिवारी, संजय लारोकार, राजकुमार पंसारी, माधुरी लारोकर, सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!